ग्वालियर में छात्रा से दुष्कर्म
ग्वालियर. थाटीपुर इलाके में रहने वाली युवती के साथ मुरैना निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। युवती से उसकी दोस्ती थी, इसके चलते वह युवती के घर आया था। युवती का नहाते समय का वीडियो उसने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। इसे बहुप्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती के साथ दुष्कर्म किया। करीब छह साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। युवती ने थाटीपुर थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई है। थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरेश नगर इलाके में रहने वाली युवती जहां काम करती थी, वहां मुरैना निवासी जगदीश कढ़ेरे भी काम करता था। दोनों की दोस्ती हो गई। युवती के घर वह मिलने के लिए गया था। तभी युवती नहाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान जगदीश ने मोबाइल वाशरूम में छिपा दिया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। अब युवती ने उससे शादी की बात कही तो वह मुकर गया। शादी से मुकरा तो पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
