ग्वालियर में नशे में चुभ गई ठेकेदार की बात, कर दी हत्या, पुलिस की टीम दबिश दे रही
ग्वालियर. ग्वालियर के हस्तिनापुर में पुट्टी ठेकेदार की हत्यार में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो सगे भाइयें की तलाश में टीम दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि ठेकेदार को मटन व शराब पार्टी में बुलाकर सबक सिखाने की प्लानिंग की थी। सोचा था उसे पीटेंगे, लेकिन यह नहीं पता था कि वो मर जाएगा। शराब के नशे के दौरान उसकी छोटी-छोटी बातें दिल पर चुभ रही थी।
