सिरफिरे ने 5 लोगों की हत्या के बाद की आत्महत्या, मां और पत्नी को मारकर 3 बच्चों को छत से फेंका

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सिरफिरे युवक ने नशे की हालत में मौत का ऐसा तांडव खेला कि आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले के पाल्हापुर गांव में शुक्रवार रात नशे की हालत में एक सिरफिरे युवक ने मां, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में आपकी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। सिरफिरे युवक का नाम अनुराग है और उसके पिता की मौत हो चुकी है।
दो बच्चों की घटनास्थल पर मौत
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक थे, जो लखनऊ में रहते थे। फिलहाल पत्नी प्रियंका अपने तीनों बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी और इस दौरान अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस विवाद के बाद अनुराग ने मां को गोली मार दी और पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, तीसरे बच्चे आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह 9 बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं, लेकिन कोई असलहा नहीं बरामद हुआ ह। पुलिस को जानकारी मिली है कि अनुराग शराब का आदी था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *