ग्वालियर में बिजली कंपनी के GM का चैकिंग में पुलिस से विवाद, गाड़ी रोकने पर अकड़े

ग्वालियर. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुरैना में पदस्थ महाप्रबंधक प्रदीप शर्मा का सिटी सेंटर चौराहे पर गुरुवार को उस समय पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया जब उन्हें बिना नंबर प्लेट व हेलमेट के रोका गया। पुलिस अधिकारियों और बिजली कंपनी के जीएम के बीच चौराहे पर ही जमकर विवाद हुआ। दोनों ने ही एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। जीएम का सोशल मीडिया पर सिगरेट पिता हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह अभिव्यक्ति की आजादी की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जीएम एक्टिवा स्कूटर पर सवार थे। उनके पास न हेलमेट था न रजिस्ट्रेशन था न ही गाड़ी का बीमा था। इसलिए उनका 800 का चालन किया है। वहीं बिजली कंपनी के अधिकारी का कहना है कि वह अपना चालान करवाने के लिए तैयार थे लेकिन पुलिसकर्मी उनसे अभद्रता कर रहे थे। जीएम की तरफ से विश्वविद्यालय थाने में आवेदन देकर शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *