सरकारी कर्मचारियों के खातों में आया पैसा
ग्वालियर. मतदान सामग्री जमा करने के बाद अपने घर भी नहीं पहुंच पाए उससे पहले उनके खातों में मानदेय पहुंच चुका था। मतदान प्रक्रिया से जुड शासकीय सेवकों के खातों में 85 लाख 68 हजार रुपए से अधिक धनराशि मानदेय के रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पहुंचाई गई।
जिला कोषालय अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि मतदान दलों में शामिल 6 हजार 529 शासकीय सेवकों के खातों में 85 लाख 68 हजार रुपए की पहुंचाई गई है। इसमें 20 लाख रुपए भोजन भत्ता और 65 लाख 52 हजार रुपए मानदेय की राशि शामिल है। उन्होंने बताया कि मतदान दल में शामिल प्रत्येक अधिकारी को दो बार के भोजन के लिए 300 रुपए और चार दिन का मानदेया दिया गया है।
