दुष्यंत चौटाला के बाद 3 निर्दलियों ने भी छोडा़ भाजपा का साथ, क्यों है कॉन्फिडेंट में है हरियाणा सरकार
नई दिल्ली हरियाणा मे ंनायबसिंह सैनी को मुख्यमंत्री बने अभी दो माह भी नहीं हुए कि उनकी सरकार पर संकट खड़ा हो गया है और यह संकट तब खड़ा हुआ है। जब मंगलवार को अचानक 3 निर्दलीय विधायकों ने सैनी सरकार से समर्थन वापिस लेने का ऐलान कर दिया और इतना ही नहीं, इन विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कहीं है।
जिन विधायकों ने सरकार से समर्थन वापिसी का ऐलान किया हे। उनमें दादरी से विधायक सांगवान, पुंण्डरी से विधायक रणधीर सिंह गोलेन और नीलोखेडी से विधायक धरमपाल गंदिर है। तीन विधायकों के पाला बदलने के बाद विपक्ष भी एक्शन मोड में आ गया हे। बुधवार को ही कभी भाजपा के साथ सरकार में शामिल रही जननायक जनता पार्टी ने राज्यपाल बंडारू ज्ञत्तात्रेय को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है। इसके साथ ही जेजेपी ने यह भी लिखा है िकवह सरकार बनाने वाली किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने के लिये तैयार है।
