रक्कस टैंक, दीनदयाल नगर और संग्रहालय का नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था एवं पानी व्यवस्था को जांचने के लिए रक्कस टैंक, नगर निगम संग्रहालय और दीनदयाल नगर का निरीक्षण किया। दीनदयाल नगर में आम जनों ने नगर निगम आयुक्त को पानी की समस्या के बारे में बताया। निगम आयुक्त ने तत्काल पानी की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के बारे में जानकारी दी।
नगर निगम आयुक्त ने नगर निगम संग्रहालय में चल रहे रिनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके एवं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीआईयू के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद निगमायुक्त ने रक्कस टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचई अधिकारियों ने बताया कि टैंक से निकलने वाले पानी एवं टैंक में आने वाले पानी का पाइप लीकेज है। निगमायुक्त ने उसे ठीक करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि जलप्रदाय के समय क्षेत्र का भ्रमण अवश्य करें। कहीं भी लीकेज है तो उसको तुरंत दुरूस्त किया जाए।
इसके बाद निगमायुक्त ने दीनदयाल नगर का निरीक्षण किया। दीनदयाल नगर में आमजनों ने पानी की समस्या के बारे में बताया। निगमायुक्त ने तत्काल पानी की समस्या हल करने के निर्देश दिए । इसके साथ उन्होंने आमजनों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के बारे में बताया और उसमें सहयोग करने की अपील की । इसके साथ ही निगम आयुक्त ने सड़कों की साफ सफाई, चैंबर, जल निकासी आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया। साथ ही सडकों पर ऊंचे नीचे बने चैम्बरों को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *