संगठन की एकता ही उसकी ताकत :- डॉ प्रवीण अग्रवाल
ग्वालियर -यह बात ग्रेटर सेनेट्री डीलर एसोसिएशन के निर्वाचन के बाद आयोजित शपथ गृहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कही। संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में युवा साथियों को देख आशा जताई कि निश्चित ही युवाओं के नेतृत्व में संगठन अच्छे कार्य करेगा, साथ ही संस्था के चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में अवधेश सिंह राठौड़ और प्रदीप दुबे का आभार भी व्यक्त किया।
पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नवीन टीम का शपथ गृहण एवं पारिवारिक मिलन कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित किया गया था जिस में संस्था के सदस्य और उनके परिजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर नवाचार करते हुए
संस्था सदस्यों के परिवार के 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ ही लोकसभा के चुनाव में मतदान करने वाले सदस्यों को मतदान का निशान दिखाने पर उपहार प्रदान किए गए एवं संस्था सदस्य एवं परिवारजनों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष के रूप में दिनेश सिंह परमार, उपाध्यक्ष अनूप जैन, सचिव श्रेयांश जैन, संयुक्त सचिव महेन्द्र पाराशर, कोषाध्यक्ष प्रांकुल जैन सहित कार्यकारिणी सदस्यों को नवीन कार्यकाल हेतु शपथ दिला कर डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य हेतु बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
