कुलगाम में LeT का तीसरा आतंकी भी ढेर

जम्मू कश्मीर. कुलगाम में फिर हुई मुठभेड में तीसरा आतंकी भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया। दोपहर को शुरू हुई मुठभेड में देर शाम तक गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीसरा आतंकी भी मारा गया। यह आतंकी करीब 72 घंटों से यहीं छिपकर बैठा हुआ था। गौरतलब है कि यहीं पर लश्कर ए तैयबा के आतंकी मुखौटा संगठन टीआरएफ का शीर्ष आतंकी कमांडर बाशित डार सहित एक और आतंकी मारा गया था। डार पर 10 लाख रुपए का इनाम था।
गौरतलब है कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के रेडवानी पाईन इलाके में तीन आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। इसमें से सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था और एक की तलाश जारी थी। बुधवार को दोपहर में तीसरे आतंकी से भी संपर्क स्थापित हो गया है। इसके बाद हुई गोलीबारी में तीसरा आतंकी भी भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *