जबलपुर से रायपुर के लिए सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी, वंदेभारत ट्रेन की मिल सकती है सौगात

जबलपुर. रेलवे ने लंबी और कम दूरी की ट्रेनों के संचालन, गति और गंतव्य स्टेशन की समीक्षा के बीच संकेत दिए है कि जबलपुर से रायपुर के बीच जल्द ही सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलार्ठ जा सकती है। जयपुर में रेलवे टाइम टेबल कमेटी की बैठक में इस पर सहमति भी बन गई है।
पश्चिम मध्य रेलवे ने अपने तीनों मंडल जबलपुर, भोपाल और कोटा से कम दूरी की ट्रेनों की मांग, उनके संचालन पर मंथन किया। खासतौर पर उन रूट पर जहां अभी मंडल के मुख्य रेलवे स्टेशन से सीधी ट्रेन नहीं है। इस दौरान जबलपुर रेल मंडल ने जबलपुर से राजयपु, प्रयागराज, उज्जैन आदि स्टेशन पर सीधी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव पर अमल करने की तैयार हो रही है। इसमें सबसे पहले जलबपुर से रायपुर के बीच गोंदिया होते ही नई ट्रेन चलाई जानी है। संचालन के लिए ट्रैक-स्टेशन और यात्रियों की संख्या पर मंथन हो रहा है। इस दौरान इस रूट पर आ रही तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *