पुंछ आतंकी हमले के तीन संदिग्धों की तस्वीर सामने आई, पूर्व पाकिस्तानी कमांडो और लश्कर कमांडर शामिल

जम्मू कश्मीर. पुंछ में 4 मई को वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शामिल तीन संदिग्धों के नाम और उनकी तस्वीर सामने आई है। इन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो इल्यास उर्फ फौजी है। दूसरी लश्कर का कमांडर अबु हमजा और तीसरा पाकिस्तानी आतंकी हदून है। इस हमले में वायुसेना का एक जवान शहीद हो गया था और चार घायल हो गए थे। इस हमले में वायुसेना का एक जवान शहीद हो गया था और 4 घायल हो गए थे। सेना ने हमले में शामिल आतंकियों के स्कैच जारी करने के साथ उन पर 20 लाख के इनाम का ऐलान भी किया है। हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार को लगातार पांचवें दिन सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।
वायुसेना के काफिले पर आतंकियों ने फायरिंग की थी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को एयरफोर्स जवानों पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में हुआ। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं। आतंकियों की गोलियां वाहन के सामने और साइड वाले शीशे को पार कर गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *