ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में लगभग 62.13 प्रतिशत मतदान

ग्वालियर – संसदीय क्षेत्र में सांसद चुनने के लिए मंगलवार 7 मई को हुए मतदान में कुल 21 लाख 54 हजार 601 मतदाताओं में से 13 लाख 38 हजार 708 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया । इस प्रकार ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में लगभग 62.13 प्रतिशत मतदाताओं ने ई.वी.एम. मशीन में बटन दबाकर अपनी पंसद के लोकसभा सदस्य चुनने के लिए मत दर्ज कराये। ग्वालियर जिले का मतदान प्रतिशत लगभग 61.25 रहा है।
ज्ञात हो ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में ग्वालियर जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्र (ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार व डबरा) तथा शिवपुरी जिले के करैरा व पोहरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 13 लाख 38 हजार 708 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, इनमें 7 लाख 34 हजार 814 पुरुष मतदाता, 6 लाख 3 हजार 873 महिला मतदाता एवं 21 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में शामिल शिवपुरी जिले के करैरा (अजा) विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 67 हजार 661 मतदाताओं में से एक लाख 77 हजार 325 मतदाताओं ने वोट डाले। इसी तरह पोहरी विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 46 हजार 396 मतदाताओं में से एक लाख 56 हजार 591 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के 9 थर्ड जेंडर मतदाताओं में से 3 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट डाले।
ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार मतदान का प्रतिशत
क्र. विधानसभा क्षेत्र पुरूष महिला कुल

  1. 14 – ग्वालियर ग्रामीण 67.52 61.44 64.70
  2. 15 – ग्वालियर 60.41 56.88 58.74
  3. 16 – ग्वालियर पूर्व 57.01 53.05 55.14
  4. 17 – ग्वालियर दक्षिण 65.05 59.30 62.27
  5. 18 – भितरवार 63.35 59.29 62.48
  6. 19 – डबरा (अजा) 69.97 62.87 66.60
  7. 23 – करैरा (अजा) 68.93 63.21 66.25
  8. 24 – पोहरी 65.64 61.18 63.55
    कुल योग 64.61 59.36 62.13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *