शहर में केबल के गुच्छों से झुक रहे पोल, झूलते तारों से खतरा

ग्वालियर. शहर में बिजली, इंटरनेट और केबल कम्पनियां शहर की सूरत बिगाड रही है। बिजली के खंभों पर लटकते तारों के गुच्छों से स्ट्रीट लाइट के पोल झुक गए है। शहर में महाराज बाडा, दाना ओली, छापाखाना, मुरार, किलागेट, हजीरा व थाटीपुर क्षेत्र से लेकर बाहरी इलाकों में इंटरनेट और केबल कम्पनियां मनमानी कर रही है। निगम ने कई बार कंपनियों को नोटिस दिए है लेकिन कुछ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इसका जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा।
हर जगह एक जैसा हाल
महाराज बाडा, दाना ओली, छापा खाना, मुरार, किलागेट, हजीरा, थाटीपुर क्षेत्र, दर्पण कॉलोनी, विनय नगर और आनंद नगर क्षेत्र के बाजारों के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट व एलईडी लाइट के पोल पर तारों के गुच्छे लटक रहे है। एक पोल से दूसरे पोल तक जार भी जा रहे है।
जनकार्य, होर्डिंग व विद्युत विभाग की है जिम्मेदारी
शहर में बिजली, इंटरनेट व केबल कम्पनियां को लेकर नगर निगम में विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें अहम रोल बिजली कंपनी का भी है। निगम में जहां जनकार्य विभाग, होर्डिंग शाखा व विद्युत विभाग को पोल की जांच, जनकार्य व होर्डिंग को सौंदर्यीकरण को देखते हुए तारों का जाल नहीं लगने देने की जिम्मेदारी दी है। लेकिन अधिकारी सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *