बैतूल के 4 मतदान केन्द्रों पर फिर से होगा मतदान
भोपाल. बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 6 मतदान केन्द्रों से मतदान सामग्री लेकर आ रही बस में आग लगने से 4 EVM जल गयी है। इसको लेकर कलेक्टर ने सीईओ को रिपोर्ट भेजी थी। सीईओ अनुपम राजन ने भारत निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। इन 4 मतदान केन्द्रों पर चौथे चरण के मतदान के साथ पुर्नमतदान कराया जा सकता है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग आज निर्णय लेगा। कलेक्टर ने बताया कि आग से 4 मतदान केन्द्रों की ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गयी, जिनमें बूथ संख्या 275, 276, 277, 278, 279 और 280 शामिल है।
सीईओ अनुपम राजन ने बताया है कि तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के तहत हुए मतदान के बाद मुलताई विधानसभा क्षेत्र की मतदान सामग्री लेकर आ रही बस में आग लगने से 4 ईवीएम को सील कर दिया गया है। कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर हमने भारत निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी गयी है। भारत निर्वाचन आयोग वहां पुर्नमतदान कराने के संबंध में अंतिम निर्णय लेगा। ऐसा माना जा रहा है कि आज इस संबंध में फैसला आ सकता है।
वर्षा के पानी से भीगीं EVM
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार के 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मधेपुरा में बारिश ने मतदान कर्मियों को काफी परेशान कर दिया। मतदानकर्मी ईवीएम को सील कर स्ट्रांग रूम में रखने जा रहे है। अचानक तेज हवा के साथ और बारिश आ गयी । हवा की गति इतनी तेज थी के बीएनएमयू के नॉर्थ कैम्पास में बने ईवीएम सेंटर में लगे टेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। खबर है कि कई ईवीएम भींग गयी है।
रात 11.30 बजे लगी थी बस में आग
मूलताई के ग्राम गोला के पास मंगलवार की रात 11.30 बजे 6 मतदान केन्द्रों से मतदान दल EVM और सामग्री लेकर बैतूल लौट रहे थे। बम में गीयर बॉक्स में अचानक आग लग गयी। 4 मतदान केन्द्रों की सामग्री जल गयी। मतदान दल के कर्मचारियों ने बस से कूंदकर जान बचाई। कुछ को इसमें चोट भी आई है। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि बस में रजापुर, डूडर, गेंहू बारसा के 2 मतदान केन्द्र, कुदारैयात और चिखली माला के दल आ रहे थे। घटना के बाद मतदान दल को दूसरी बस से रवाना किया। कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि जली हुई ईवीएम को सील कर दिया गया है। चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। आयोग इस संबंध में कोई निर्णय लेगा।
