ग्वालियर में 27 दिन कड़ी सुरक्षा में रहेंगी EVM, CCTV से पल-पल निगरानी

ग्वालियर. ग्वालियर में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में मतदान हो गया है और ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के नए सांसद का फैसला इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में कैद हो गया है। अब 4 जून को पूरे देश में मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे। ग्वालियर में मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार स्ट्रांग रूम के बाहर कडी सुरक्षा लगाई गई है। बता दें कि ईवीएम 27 दिन कडी सुरक्षा में रहेंगी और स्ट्रांग रूम के बाहर बीएसएफ, एसएएफ और पुलिस जवान तैनात रहेंगे साथ ही सीसीटीवी से पल-पल की गिरानी रहेगी साथ ही स्क्रीन पर दिखाई देगी हर हल-चल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *