ट्रांसपोर्टर ने पैसे देने के बहाने बुलाया और पाइप से बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़े
जबलपुर. डीजल चोरी के शक में ट्रांसपोर्टर ने अपने हाइवा वाहन के चालक को प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटा और इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने ड्राइवर के कपड़े फाड़ दिये। अपने साथी से भी पिटवाया। घटना 6 मई की बतायी गयी है। बुधवार को ड्राइवर ने थाने में जाकर शिकायत की है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पैसे देने के बहाने बुलाया
जितेन्द्र राजपूत 1 साल से ट्रांसपोर्टर वसीम खान का हाइवा चला था। वसीम को शक था कि वह डीजल चुराकर यहां-वहां बेचता है। ऐसा बताया जा रहा है कि सोमवार को वसीम ने जितेन्द्र को पैसे देने के बहाने बुलाकर मारपीट की ।आज शिकायत आने पर पुलिस ने वसीम, आसिफ खान औरे अकरम खान को गिरफ्तार कर लिया है।
