कश्मीरों पंडितों का कातिल बासित अहमद डार के सिर पर 10 लाख का इनाम, इसको मारने में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी
जम्मू.कश्मीर. बासित अहमद डार का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिये बड़ी सफलता है। कारण, यह वही आतंकी है। जिसने घाटी में कई कश्मीरी पंडि़तों सहित प्रवासियों की टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था। बासित डार के नेतृत्व में ही टीआरएफ ने पिछले 5 वर्षो के दौरान पार्टी में कई हमले किये। इसमें दर्जनों लोगों की हत्या कर दी गयी। आतंकी डार सुरक्षाबलों की मोस्ट लिस्ट में था और उस पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था ।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने घाटी में चुनाव से पहले लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर और कश्मीर में आतंकी संगठन TRF के प्रमुख बासित अहमद डार समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. दरअसल सुरक्षाबलों को लश्कर के ठिकाने की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया इनपुट मिला था. इसके बाद सोमवार देर शाम को पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार को तीन आतंकियों को ढेर कर दिया ।
डार का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है, क्योंकि यह वही आतंकी है, जिसने घाटी में कई कश्मीरी पंडितों समेत प्रवासियों की टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था. बासित डार के नेतृत्व में ही TRF ने पिछले 5 वर्षों के दौरान घाटी में कई हमले किए. इसमें दर्जनों लोगों की हत्या कर दी गई. आतंकी बासित डार सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था और उस पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था. उसे आतंकियों की A++ श्रेणी में डाला गया था ।
