हरियाणा की BJP सरकार पर संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया
हरियाणा. हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बडा झटका लगा है। राज्य में जजपा से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा की सरकार बनाने वाले 3 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायकों में पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेडी से धर्मपाल गोंदर और चरखी से विधायक सोमवीर सांगवान शामिल है।
