बसपा प्रत्याशी को बाहर निकालो, मुरैना में हंगामा तो पुलिस ने खदेड़ा तो 6 लोग घायल
मुरैना. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में एमपी की 9 सीटों पर भी मतदान जारी है। दोपहर 5 बजे 64.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक दिग्विजय सिंह की सीट राजगढ़ में मतदान हुआ है। यहां 63.9 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकारी का उपयोग कर चुके हैं। सिंधिया की सीट गुना से 60.16 प्रतिशत तो शिवराज की विदिशा सीट पर 65.़98 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
मतदान केन्द्रों पर सुबह से लम्बी कतार दिखाई दी। हालांकि दोपहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही यह संख्या कम हुई। शाम होते ही फिर से मतदाता मतदान केन्द्रों पर आने लगेग। तीसरे चरण की 9 सीटों ग्वालियर, मुरैना, गुना, विदिशा, राजगढ़, सागर, बैतूल और भोपाल पर कुल 127 प्रत्याशी चुनाव में मैदान में है। जबकि एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 853 मतदाता है।
बसपा प्रत्याशी को बाहर निकालो
मुरैना में हंगामा हो गया, यहां शहर की पंचायती धर्मशाला में बसपा प्रत्याशी रमेशचंद्र गर्ग के समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि रमेशचंद्र गर्ग को बाहर निकालो, उनको जबरन पुलिसलाइन में क्यों बैठा रखा है। बीजेपी के लोग खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं। हंगामा कर रहे इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया और पुलिस भी लाठी चलाती नजर आई।
भिण्ड के अटेर के 2 पक्षों में बीच मारपीट और कई जख्मी
भिण्ड के सुरपुरा थाना इलाके के भदौरियापुरा में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट में 6 लोग घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर बहस हुई, जो इतनी बढ़ी की एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एक नजर मतदान के दौरान सामने छिटपुट घटनाओं पर
मुरैना में कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए।
मंत्री एंदल सिंह कंसाना के मुरैना गांव गाड़ी खेड़ा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
राजगढ़ में शराब पीकर अभद्रता कर रहे पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। यहां पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को नजरबंद भी किया है।
राजगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का कहना है कि चाचौड़ा में एक बूथ पर 11 वोट डले और ईवीएम 50 बता रही थी।
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
