तुर्की के स्टेल्थ फायटर जेट कॉन ने भरी सफलतापूर्वक उड़ान, भारत के लिये बना खतरा


नई दिल्ली. तुर्की के पहले स्टेल्थ फायटर जेट कॉन ने दूसरी ट्रायल उड़ान कामयाब रही है। इसने 14 मिनट में 10 हजार फीट की ऊंचाई हासिल की और जो स्टेल्थ फायटर जेट के हिसाब से बेहद कम है। इसने इस टेस्ट फ्लाइट में लगभग 426 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरी।
द्दा यह नहीं है कि यह कितना ताकतवर है या कमजोर है। सवाल यह उठता है कि अगर पाकिस्तान ने तुर्की के साथ समझौता करके, यह फायटर जेट खरीद लिया तो भारत के लिये खतरा होगा। तुर्की, ताकिस्तान और चीन के बीच अच्छे संबंध है। पाकिस्तान को चीन ने अपना स्टेल्थ फायरटर जेट जे-31 देने का वादा किया है।
अब पाकिस्तान के पास दूसरा विकल्प भी है. वह तुर्की से उनका नया KAAN Fighter Jet खरीद सकता है. इससे सबसे बड़ा खतरा भारत के लिए पैदा होगा. फिलहाल जानते हैं KAAN की ताकत… 
2222 km/hr की स्पीड से भरता है उड़ान
कान एक मल्टीरोल स्टेल्थ एयर सुपीरियरिटी फाइटर जेट है. पहली उड़ान इसकी 21 फरवरी 2024 को पूरी हो चुकी है. इस विमान को एक या दो फाइटर पायलट मिलकर उड़ाएंगे. कान स्टेल्थ फाइटर जेट 68.11 फीट लंबा और 19.8 फीट ऊंचा है. इसका विंगस्पैन 45.11 फीट है. इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 27,125 kg है. इसमें जनरल इलेक्ट्रिक के दो इंजन लगे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *