मतदान में ग्वालियर आगे, ग्वालियर में 49.60 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिए

ग्वालियर. दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में चंबल अंचल में ग्वालियर आगे रहा। ग्वालियर में 49.60 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिए। वहीं मुरैना में तीन बजे तक 48.23 व भिंड में 44.18 फीसद मतदान हुआ। तीन बजे तक जो मतदान के रुझान आए हैं। उससे लग रहा है कि ग्वालियर अंचल के तीनों जिलों में मतदान का प्रतिशत 60 फीसद के करीब पहुंच जाएगा। क्योंकि मतदान 6 बजे तक होना है। मतदान के प्रतिशत के आखिरी तीन घंटे में बढ़ने के आसार इसलिए भी लग रहे हैं क्योंकि इस दौरान गर्मी की तपिश कम हो जाएगी।
दोपहर 3 बजे तक ग्वालियर में इस तरह हुई वोटिंग
ग्वालियर
ग्वालियर में दोपहर 3 बजे तक 49.60 फीसद हुआ है। ग्वालियर के भिंतरवार में 50.74, डबरा में 51.80, ग्वालियर में 45.90, ग्वालियर पूर्व में 43.22, ग्वालियर ग्रामीण में 50.41, करेरा में 55.26, पोहरी में 53.01, ग्वालियर दक्षिण में 48.98 फीसद मतदान हुआ है।
मुरैना श्योपुर लोकसभा
मुरैना-श्योपुर दोपहर 3 बजे तक कुल 48.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुरैना लोकसभा के अंबाह में 44.81, दिमनी में 45.20, जौरा में 44.69, मुरैना में 46.87, सबलगढ़ में 44.60, श्योपुर में 56.22, विजयपुर में 58. 74, सुमावाली में 44.00 फीसदी मतदान हुआ है।
भिंड लोकसभा
भिंड लोकसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 44.18 फीसद मतदान हुआ। भिंड के अटेर में 38.20, भांडेर में 52.10, भिंड में 37.50, दतिया में 56.21, गोहद में 43.69, लहर में 36, मेहगांव में 43.60, सेवढा में 51.82 फीसद मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *