मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोओर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पद से हटाया

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोडिनेटर और अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि मूवमेंट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता अपने तक फिलहाल उन्हें इन दोनों जिम्मेदारियों से अलग रखा जायेगा।
मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा है, विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्मसम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेंट है जिसके लिये कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी जिन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिये नयी पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *