ग्वालियर की स्टेट बॉक्सर चैंपियन ने रोहतक में की खुदकुशी
रोहतक. रोहतक के आजादगढ इलाके में स्थित एक बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेने आई 15 वषीय बॉक्सर का शव पीजी में फंदे से लटकता मिला। युवा खिलाडी मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 2 मई को ही रोहतक आई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। फिलहाल शव पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है। रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस को किसी ने सूचना दी कि आजादगढ इलाके में एक लडकी का शव पीजी में मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आजादगढ में ही पेइंग गेस्ट में रहने वाली युवा खिलाडी का शव फंदे पर लटका मिला। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लडकी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, ग्वालियर की 15 वर्षीय खिलाड़ी यहां वह एक निजी अकादमी में 25 अप्रैल को पहली बार रोहतक आई थी। अकादमी में प्रवेश के बाद वह वापस घर चली गई। अब 2 मई को वह दोबारा घर से आई थी। खिलाड़ी की माैत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लड़की ने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई अनहोनी घटी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस को लड़की के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मौके का मुआयना किया। यहां मिले शव को कब्जे में लेकर लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार के बयान पर ही कार्रवाई हो पाएगी।
