जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ शुरु, Let कमांडर को India Army ने घेरा

जम्मू कश्मीर. कुलगाम जिले में देर रात सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त अभियान शुरू करने के बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड शुरू हो गई। जम्मू कश्मीर पुलिस की कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम कुलगाम के रेडवानी पाईन गांव में अभियान को अंजाम दे रही है। पुलिस ने कहा कि जिला कुलगाम के रेडवानी पाईन क्षेत्र में मुठभेड शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल मोर्चे पर है, अभियान जारी है।
लेट आतंकी बासिर डार फंसा
भारतीय सेना के जानकारों ने बताया कि इस मुठभेड में लश्कर ए तैयबा का आतंकी शीर्ष कमांडर बासिर अहमद डार पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रशीद डार को भारतीय सेना ने घेर लिया है। यह कुलगाम के ही रेडवानी पाईन का रहने वाला है। यह लश्कर के छदम संगठन टीआरएफ का एक कट्टर आतंकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *