अरविंद केजरीवाल पर लगा आतंकवादी संगठन से फंड लेने का आरोप, LG सक्सेना ने की NIA से जांच की मांग

नई दिल्ली. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से कथित तौर पर राजनीतिक फंडिंग प्राप्त करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। एनजी को शिकायत मिली थी कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई की सुविधा देने और खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढावा देने के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से भारी धनराशि 16 मिलियन अमरीकी डॉलर प्राप्त हुई थी।
एलजी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। इस मामले में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से राजनीतिक फंडिंग ली है। वह आतंकवादी संगठन अपने कृत्यों के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है। यह सीधे तौर पर देशद्रोह का मामला है। आप देश के दुश्मनों से चंदा और राजनीतिक फंडिंग ले रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *