ग्वालियर में वोटिंग के चंद घंटे पहले हो गया बड़ा खेला

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान कल यानी 7 मई को होना है। इसी बीच ग्वालियर लोकसभा सीट में चुनाव के कुछ घंओं पहले ही बडा खेला हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने चुनावी मैदान छोड दिया है। अब उन्होंने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक को दे दिया है।
निर्दलीय प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान
ग्वालियर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने चुनावी मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस के ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पाठक को अपना समर्थन दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन कर ली है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर महेंद्र प्रताप सिंह पाल की मुलाकात हुई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने कहा कि पाल समाज पर कुशवाहा समाज द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से तंग आकर मैंने यह निर्णय लिया है।
तीसरे चरण में कुल आठ सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा सीट 2024 में कुल चार चरण में मतदान होने हैं। 7 मई को ग्वालियर लोकसभा सीट में मतदान होगा। इसके अलावा मुरैना, गुना, भिंड, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा सीट में मतदान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *