अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इतिहास रचने के लिये तैयार -नासा

नई दिल्ली. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इतिहास रचने के लिये तैयार है। वह एक बार फिर अंतरिक्ष के लिये उड़ान भरेगी। सुनीता विलियम्स बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष जायेगी। उनके साथ बुच विल्मोर भी होंगे। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार यह स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर लांच किया जायेगा। इसे कैनेडी स्पेस सेंटर से लांच किया जायेगा। सुनीता बिलियम्स औरे बुच बिल्मोर करीब एक हफ्ते तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में बितायेंगे।
बोइंग स्टारलाइनर के माध्यम से पहली बार अंतरिक्ष यात्री को स्पेस ले जाया जा रहा है। इससे पहले 2019 में बोई-ओएफटी और 2022 में बोई-ओएफटी2 लांच किया गया था। स्टारलाइनर मिशन पर एक अरब डॉलर से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *