21 लाख 54 हजार 290 मतदाता चुनेंगे ग्वालियर का सांसद
ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में बनाए गए हैं कुल 2289 मतदान केन्द्र
लियर- संसदीय क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत तृतीय चरण में 7 मई को प्रात: 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक मतदान होगा। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 54 हजार 290 मतदाताओं को अपना सांसद चुनने का अधिकार है। कुल मतदाताओं में ग्वालियर जिले के 16 लाख 40 हजार 544 व शिवपुरी जिले के करैरा व पोहरी विधानसभा क्षेत्र के 5 लाख 13 हजार 746 मतदाता शामिल हैं। ज्ञात हो ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल मतदाताओं में 13 लाख 37 हजार 111 पुरूष व 10 लाख 17 हजार 115 महिला मतदाता एवं 64 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र (ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार व डबरा अजा.) और शिवपुरी जिले के दो विधानसभा क्षेत्र (करैरा अजा. व पोहरी) शामिल हैं।
