जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद वायुसेना के जवान विक्की पहाडे को 5 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्निी

छिंदवाड़ा. जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए वायुसेना के जवान विक्की पहाडे का अंतिम संस्कार छिंदवाडा के पातालेश्वर मोक्षधाम में किया गया। मुखग्नि शहीद के 5 वर्षीय के बेटे हार्दिक ने दी। इससे पहले, वायुसेना ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सेना के हेलीकॉप्टर से उनका पार्थिव शरी नागरपुर से सुबह 10.30 बजे इमलीखेड हवाई पट्टी (छिंदवाडा) लाया गया। गॉर्ड ऑफ ऑनर देने के बाद विशेष वाहन से पार्थिव शरीर को परासिया रोड से उनके गृहग्राम नोरिया करबल ले जाया गया। नोरिया करबल से अंतिम यात्रा पातालेश्वर मोक्षधाम पहुंची।
हां रिश्तेदार ने बेटे को गोद में लेकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। इससे पहले छिंदवाड़ा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनकी मां दुलारी से भी मुलाकात की ।सीएम ने कहा, हमें अपने बहादुर जवान और सेना पर गर्व है। जिन्होंने यह कायराना हरकत की उन्हंें कीमत चुकाना पड़ेगी।
