राहुल सिकरवार हत्याकांड में 9 आरोपी फरार में से 7 आरोपी गिरफ्तार
मुरैना. चिन्नौनी थाना पुलिस ने तिदोखर गांव में हुए हत्याकांड में शामिल 9 आरोपियों में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सातों आरोपियों पर मुरैना पुलिस ने 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 बंदूकें और 3 कट्टे बरामद किये गये हैं।
आपको बता दें कि मुरैना के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के तिदोखर गांव में 9 लोगों ने मिलकर राहुल सिकरबार नामक युवक की घेर कर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उसके परिवार के 3 अन्य साथियों को लाठी डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया था। इस घटना में 9 लोग फरार थे। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये संबंधित चिन्नौनी थाना पुलिस लगातार प्रयाा में थी। अंत में पुलिस को सफलता मिल ही गयी। पुलिस ने फरार 9 आरोपियों में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
