भाभी के चरित्र पर शक की वजह से भाभी सहित 2 भतीजियों की हत्या, शाहबाज सूबूत मिटाना चाहता था, शव फिकवाये
रीवा. ट्रिपल हत्याओं के आरोपी का प्लान शवों को ऐसी जगह ठिकाने लगाने का था। जहां से कोई सुराग नहीं मिल सके। दोनों भतीजियों की लाश फेंकने के बाद वह भाभी की लाश उठाने घर वापिस लौटा था। इतने में उसके पिता आ गये। वह पिता से बोला, सब काम हो गया है। शांत रहो, शोर मत करो। मैं सब क्लीयर कर दूंगा बस तुमा बाजार घूमकर आ जाओं।
ता मुर्तजा खान ने बताया कि बेटे शाहबाज के हाथ में चाकू था। भीतर जा कर देखा तो बसू हसीना की लाश पड़ी थी। मुर्तजा किराना और ऑटो पाटर््स की दुकान चलाते हैं। किराना दुकान में कर्मचारी रखा है। वह पहले महाराष्ट्र की बीपीटी कम्पनी में नौकरी करता था, 2016 में रिटायर हो गया। 2017 में परिवार के साथ रीवा के गोविंदगढ़ आ गये थे, परिवार मूल रूप से रीवा के निपानिया का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, शाहबाज भाभी के चरित्र पर संदेह करता था और यह बात थाने में पूछताछ के बीच मुर्तजा ने ही बताई है। आरोपी नहीं चाहता था कि भाभी घर में साथ रहे, महिला एक पैर से 50 प्रतिशत दिव्यांग थी। शाहबाज ने बच्चियों के शव मामा के लड़के से ठिकाने लगवाये थे।

आरोपी ने पहले बताया था कि उसने बच्चियों के शव तालाब में फेंक दिए। पुलिस 15 घंटे सर्च करती रही। सख्ती से पूछताछ करने पर शव झाड़ियों में फेंकने की बात कबूली।
पिता बोले-शाहबाज चाहता था कि मैं ये बात किसी को न बताऊं
मैं किराना दुकान बंदकर रात 8 बजे घर पहुंचा। बहू और बच्चों के नाम लेकर उन्हें आवाज दी। इतने में सबसे छोटा बेटा शाहबाज हाथ में चाकू लेकर बाहर निकला। बोला- मैं सब ठीक कर दूंगा। मैंने पलटकर कहा, ‘तुम क्या ठीक कर दोगे?’
अंदर जाकर देखा तो बहू की लाश कमरे में पड़ी हुई थी। शाहबाज चाहता था कि मैं ये बात किसी को न बताऊं ताकि वो बहू की लाश को ठिकाने लगा सके। वो बार-बार मुझसे शांत रहने और शोर न करने के लिए बोल रहा था।
मैंने उससे कहा, ‘ये बात वैसे भी सबको पता लग जाएगी। अगर मैंने तुम्हारा साथ दिया तो मैं भी फंस जाऊंगा।’ मैंने पुलिस को सूचना दी। रात 8.30 बजे घर पर पुलिस पहुंच गई। जिस वक्त पुलिस आई, शाहबाज घर पर ही बैठा हुआ था।
पुलिस ने बहू की लाश को सीधा किया। देखा तो उसके गले में बड़ा सा गड्ढा बना हुआ था। शरीर खून से लथपथ था। रात 8.45 बजे पुलिस शाहबाज को गिरफ्तार कर ले गई। कुछ देर में पुलिस दोबारा आई और हमें भी पूछताछ के लिए घर से ले गई। रात ढाई बजे तक हमसे पूछताछ की गई।
