सुबह 5 बजे खुले स्ट्रांग रूम, राजनैतिक दलों की मौजूदगी में निकाली गयी ईवीएम, मंगलवार को 1680 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

ग्वालियर. एमएलबी कॉलेज से लोकसभा क्षेत्र में शामिल 6 विधानसभाओं के 1680 मतदान केन्द्रों में मतदान कराने के लिये मतदानों को ईवीएम समेत सभी प्रकार की मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दल सामग्री लेकर मतदान कराने के लिये बसों में बैठकर निकल चुके हैं। 7 मई मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जायेगा।
तदान सामग्री के वितरण के बाद इतनी भीषण गर्मी के बीच मतदान दल के अधिकारी व कर्मचारी समय पर पहुंचे और मतदान सामग्री लेकर रवाना हो गये, अब वह अपने मतदान केन्द्र पर जाकर व्यवस्थायें संभालेंगे और कई महिला मतदान कर्मी ऐसी भी थी जिनकी गोद में नवजात बच्चे भी थे और हाल ही में वह मां बनी और ड्यूटी पर उनका बच्चा भी साथ में था। सोमवासर को मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिये मतदान दलों को लाइन में नहीं लगना पड़ा। उन्हें मौके पर ही मतदान सामग्री प्रदान की गयी। मतदान सामग्री वितरण के लिये कुल 123 सेक्टर बनाये गये थे। जिला निर्वाचन अधिकारी रूचिका चौहान ने बताया कि सोमवार की सुबह 5 बजंे प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में ईवीएम के स्ट्रांग रूम खोले गये हैं। उनकी मौजूदगी में ईवीएम बाहर लाई गयी और सामग्री का वितरण किया गया है।

मतदान कराने के लिए दल रवाना, जिले के 1680 बूथ पर कराना है मतदान

मतदान कराने के लिए दल रवाना, जिले के 1680 बूथ पर कराना है मतदान

बसों में सवार मतदानकर्मी, पुलिस जवान इन्हीं के कंधों पर है मतदान की सफलता

बसों में सवार मतदानकर्मी, पुलिस जवान इन्हीं के कंधों पर है मतदान की सफलता

ग्वालियर में 100 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर 100 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है। साथ ही मतदाताओं का स्वागत वैलकम ड्रिंक अर्थात जलजीरा व नींबू पानी इत्यादि से किया जाएगा। साथ ही शीतल पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *