मतदान केन्द्रों पर किया फॉगिंग एवं गुब्बारों से सजाए मतदान केन्द्र

ग्वालियर – संक्रामक बीमारियों एवं मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 7 मई को होने वाले मतदान को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर फॉगिंग कराई गई।
ख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव एवं डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर शहर के सभी वार्ड की गलियों एवं मोहल्लों में निरंतर साफ-सफाई एवं फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत मतदान के लिए बनाए गए मतदान केन्द्रों पर फॉगिंग कराई गई। इसके साथ ही चूना डाला गया, रैम्पों को सुधारा गया तथा आदर्श मतदान केन्द्रों को गुब्बारों से सजाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *