ग्वालियर में रात में घायल जवानों से मिलने JAH पहुंचे CM, बोले घायल जवान अब खतरे से बाहर
ग्वालियर. रविवार को दतिया के भांडेर रोड पर चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे बीएसएफ-एसएएफ जवानों से भरी बस पलटने से हुए हादसे में 31 जवान घायल हुए। इनमें से कुछ घायल जवानों को ग्वालियर के जेएएच में भर्ती कराया गया। जब रोड शो के बाद सीएम मोहन यादव को सडक हादसे का पता लगा तो वह रात 11 बजे जेएएच पहुंच गए। सीएम ने घायल जवानों और उनके परिजन से मुलाकात कर हाल जाना साथ ही डॉक्टरों से जवानों के स्टेटस रिपोर्ट देखी। जवानों से मिलने के बाद बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि दोनों जवान खतरे से बाहर है। हादसा दुखद है पर मैं और भाजपा सरकार उन के साथ है। हर संभव मदद और इलाज कराया जाएगा। इसके बाद सीएम भोपाल के लिए रवाना हो गए।
