सट्टा किंग ने की आत्महत्या

जबलपुर. 35 वर्षीय सट्टा किंग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना शनिवार रात 10 की बताई जा रही है, जब मृतक घर पर अकेला था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम विवेक खत्री था, जो कि रेस्टोरेंट संचालक था, इसके अलावा मृतक का सट्टे का बड़ा काम था। ओमती थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है। रविवार को विवेक खत्री का पीएम होगा। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि विवेक ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *