अमेठी में राहुल गांधी का कमबैक

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट अमेठी से कमबैक करने की तैयारी कर रहे है। 2019 के चुनाव में ढहे कांग्रेस के इस किले को फिर से हासिल करने के लिए एक रणनीति तैयार की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडके ने संकेत दिए थे कि अमेठी और रायबरेली सीट पर चौंका देने वाला फैसला होगा। दो चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस की ओर से अब साफ संकेत है कि राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लडेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस कदम से एक तीर के जरिए कई निशाने साधना चाहती है। हालांकि राहुल गांधी के चुनाव लडने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आज शाम तक अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।
अमेठी से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी कल दाखिल करेंगे नामांकन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार, 3 मई को अमेठी जाएंगे। यहां पर वो अपना नामांकन भरेंगे। इस बार राहुल गांधी अमेठी को स्मृति ईरानी से छीनने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का यह अभेद किला ढहा दिया था और गद्दी अपने नाम कर ली थी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या राहुल गांधी कांग्रेस के इस किले को दोबारा अपने नाम कर पाएंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *