CM डॉ. मोहन यादव ने क्षिप्रा में लगाई डुबकी, लोग प्रश्न करते हैं तो बहुत दुःख होता


उज्जैन. सीएम मोहन यादव गुरूवार की सुबह उज्जैन स्थित शिप्रा के दत्त अखाड़ा घाट पहुंच गये। उन्होंने नदी में डुबकी लगाई, तैराकी भी की। आचमन के बाद सीएम ने कहा कि उज्जैन की पहचान मां क्षिप्रा से है। हमारी परंपरा है स्नान के बाद तीर्थ की महत्ता बढ ़ाये, लेकिन बड़ा दुःख होता है कि कुछ लोग मां क्षिप्रा पर प्रश्न करते हैं। कार्यकर्त्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिये मुख्यमंत्री आज उज्जैन आये। वह फ्रीगंज इलाके में आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान में शामिल हुए। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को आयुष्मान भारत योजना के तहत फॉर्म भरवाये। नव मतदाता और लाभार्थियों से मुलाकात की।
23 अप्रैल को क्षिप्रा में मिल रहे गन्दे नाले के पानी को लेकर तराना से विधायक व उज्जैन लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने सरकार पर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा था, पिछले 20 वर्ष से मध्यप्रदेश में और 10 वर्ष से देश में भाजपा की सरकार है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कहां है। 40-50 लाख इन्दौरवासियों का मल-मूत्र रोज इसमेंस मिलता है। महेश परमार ने यह भी कहा था। क्षिप्रा मां अशुद्ध हो रही हे। सीएम ने क्षिप्रा मां को शुद्ध करने की शपथ ली थी। टिकट मिलने पर डुबकी लगाई थी। 600-1000 करोड़ खर्च हो गये। यह बात सनातन, महाकाल और प्रभु श्रीराम की करते हैं, मां क्षिप्रा को शुद्ध नहीं कर पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *