LG ने दिल्ली महिला आयोग से हटाए सभी कर्मचारी
नई दिल्ली. उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के इनकी नियुक्ति की थी।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि एलजी साहब ने डीसीडब्ल्यू के सारे कॉट्रैक्ट स्टाफ को हटाने का एक तुगलकी फरमान जारी किया है। आज महिला आयोग में कुल 90 स्टाफ है जिसमें सिर्फ 8 लोग सरकार से दिये गये है बाकी सब 3-3 महीने के कॉट्रैक्ट पर है। सब कॉट्रैक्ट स्टाफ हटा दिया जाएगा तो महिला आयोग पे ताला लग जाएगा। ऐसा क्यों कर रहे है ये लोग खून पसीने से ये संस्था बनी है। उसको स्टाफ और सरंक्षण देने की जगह आप जड से खत्म कर रहे हो। मेरे जीते जी मैं महिला आयोग बंद नहीं होने दूंगी। मुझे जेल में डाल दो महिलाओं पे मत जुल्म करो।
