मुरैना में प्रियंका बोलीं गुंडों की तरह हफ्ता लेकर BJP ने अपनी पार्टी को सबसे अमीर बनाया
मुरैना. मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू के समर्थन में सभा करने प्रियंका वाड्रा मुरैना पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि क्या नोटबंदी से काला धन वापस आया। कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म पर आधारित हैं, यह हमेशा सत्य पर चलती है।

10 साल से मोदी की सरकार उसने आपके लिए क्या किया
उन्होंने कहा कि आज की सरकार जनता के लिए नहीं चल रही है, भाषणों में मोदी जी के मुंह से किसी ने एक शब्द बेरोजगारी नहीं सुना। देश में 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। उसने आपके लिए क्या-क्या किया, क्या-क्या नहीं किया। ये बात आपको समझनी पड़ेगी। आज देश में बड़ी बड़ी समस्याएं है। मोदी जी जनता से कट गए हैं, महलों में रहते है, बड़े बड़े घर में रहते हैं। मंच पर आते हैं, उद्घाटनों में जाते हैं। प्रियंका ने कहा आपके दिल में देश भक्ति की भावना होगी तब आप अपने बेटे को सेना में भेजते हो, अग्निवीर का नाम लिए बिना कहा कि ये नौटंकी कर रहे हैं। राजीव गांधी की मौत के समय के बात कहते हुए कहा कि मेरा पिता को देशद्रोही कहते हैं, कहते हैं मेरे पिता ने कानून बदल दिया, विरासत लेने के लिए। मेरे पिता जी को विरासत में शहादत मिली थी। मेरे भाई को संसद से निकाल दिया। इतने केस डाल दिए। मेरे भाई को मार डालें पर हमसे देश की सेवा के भावना नहीं छीन सकते। सच्चाई वो नहीं जो टीवी पर दिख रहा है, जो विज्ञापन में दिख रहा है, सच्चाई वह है जो आपके सामने है, धर्म पर कुछ आंच आने वाली है। ये बात बताते हैं इसके जरिए वोट लेते हैं। 10 साल में एक काम नहीं गिनाते। हम सब धार्मिक हैं। देश में सब धार्मिक हैं। हिंदू धर्म सत्य है। इस देश के आधार सत्यमेव जयते है।
जब नीयत गलत है होती है तो नीति गलत होती है
प्रियंका ने मंगलसूत्र, एक्सरे मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं आपका धन, सोना ले जाएंगे, 55 साल में किसी ने मंगलसूत्र चोरी किए। आज उन्होंने एक बड़ी बात कह दी, ये पद की गरिमा है। आप जनता से कहते हैं, कि सावधान रहो, दो भैंस हैं तो एक भैंस चुरा लेगी। बताओ, मैं चुनौती देती हूं। जो आवारा पशु की समस्या है, गोशाला बनाएं, छत्तीसगढ़ सरकार ने जैसा बनाई थी। जब नीयत गलत है होती है तो नीति गलत होती है। आज सरकार की नीतियां खरबपतियों के लिए बन रहीं हैं। जागरूक बनो, जो बेवकूफ बनाने का काम कर रहा है, उसे पहचानो, जिसने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा की, उसको देखो। अपने विवेक का इस्तेमाल करो।
