प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली नहीं लडेंगी चुनाव, 24 घंटे में राहुल गांधी पर भी होगा फैसला


नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश की 2 हाईप्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लडेंगी। वह केवल चुनाव प्रचार करेंगी।
वहीं, राहुल गांधी के अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कल तक फैसला आ सकता है। इससे पहले खबर थी कि राहुल गांधी और प्रियंकागांधी अमेठी और रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि इन सीटों पर उम्मीदवारी के ऐलान से पूर्व प्रियंका और राहुल अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि अमेठी और रायबरेली जाने से पहले राहुल और प्रियंका गाधी अयोध्या जा सकते हैं। जहां से रामलला के दर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *