जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है और भूस्खलन के कारण दर्जनों मकान ढह गए है। बारामुला, किश्तवाड और रियासी जिलों में सबसे अधिक नुकसान देखने को मिला। जानकारी के अनुसार पहाडी क्षेत्र में भारी हिमपात के बाद तीन दर्जन से अधिक मकान ढह गए और कई मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया है।
अलर्ट पर इमरजेंसी सेवाएं
किश्तवाड जिले में भारी बारिश के कारण 12 घरों को नुकसान पहुंचा। यहां इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि बीते 4 दिनों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश हो रही है। नागसेनी, मुगल मैदान और किश्तवाड इलाकों में लगभग एक दर्जन घरों को नुकसान होने का संकेत दिया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है और इस कारण कश्मीर घाटी में मंगलवार को स्कूल बंद रखे जाएंगे। यहां मंगलवार को होने वाली जूनियर असिस्टेंट की टाइप परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।
नदी नालों में बहे 4 लोग
डोडा, रामबन और रियासी के गुलाबगढ़ में 4 लोग के नदी-नालों में बह बहने की सूचना है। इसमें से 2 लोगों शव बरामद कर लिए गए हैं। पुंछ जिले में भी तीन घर गिर गए। पुंछ जिले में स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क से फिसलते हुए खाई में गिर गई, जिससे 12 बच्चे घायल हो गए। यहां रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सबसे अधिक भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात ठप हो गया है।
