पतंजलि की दृष्टि आई ड्रॉप सहित 14 प्रॉडक्टस पर लगा प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार
देहरादून.सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पंतजलि को उत्तराखंड सरकार से भी झटका लगा है। उत्तराखंड औषधि नियंत्रण विभाग के लायसेंस प्राधिकरण ने पतंजलि की दिव्य फार्मेसी कंपनी के 14 प्रॉडक्टस पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिव्य फार्मेसी की उन उत्पादों पर भ्रामक विज्ञापन के मामले में प्रतिबंध लगाया गया है। दिव्य फार्मेसी के जिन प्रॉडक्टस पर प्रतिबंध लगाया है। उनमें श्वसरि गोल्ड, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंककॉम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पॉवर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाश्निी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईग्रेट गोल्ड और पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल है।
