बुलेट सवारों को चेकिंग में रोकने पर बिगड़े युवक, सिपाही की नाक, मुंह में मारे घूसे

ग्वालियर. शहर में सोमवार रात बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने और ट्रिपल सीट होने पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे रोका तो वह बिगड गया। गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से रोका तो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को पकड कर उसके कपडे फाड दिए। नाक, मुंह में घूसें ही घूसें मारे। बचाने आए दूसरे जवान में चांटे मारे और उसकी टोपी नीचे फेंक दी।
सडक पर जवानों को पिटता देख राहगीर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। मोबाइल से वीडियो बनते देख युवकों ने पुलिस वालों को घसीटा और पीटा। घटना सोमवार रात 9 बजे अचलेश्वर तिराहा की है। हंगामा के बाद पुलिस ने दो युवकों को पकडा है। मारपीट करने वाले नशे में भी बताए गए है। पुलिस उनका मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *