माधौगंज थाना परिसर में खड़ी कारों में लगी आग, 4 कार, 6 बाइक जलकर हुईं खाक

ग्वालियर. माधौगंज थाना परिसर में सोमवार रात अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही देर में कबाड़ की तरह थाने में खड़े कंडम वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। वर्षों से परिसर में खड़े 4 चार पहिया वाहन, 6 दोपहिया वाहन आग में जल गए हैं। आग की खबर लगते ही थाने के आसपास में रहने वाले लोगों में हडकम मंच गया। थाना भीड़भाड़ इलाके में होने कारण से तत्काल दमकल अमले को फोन पर सूचना दी गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चार फायर ब्रिगेड ने पानी फायर कर आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है।। थाना परिसर में खड़ी कबाड़े की गाड़ियों के पास लगे कचरे की ढेर में आशंका है कि किसी व्यक्ति द्वारा जलती हुई बीड़ी फेंक दी थी जिससे यह लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *