MP में 15 शहरों में तापमान 40 डिग्री पार

भोपाल. मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है। इस वजह से कहीं-कहीं आंश्कि बादल बने हुए है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अब प्रदेश के शेष क्षेत्रों में तापमान में बढोतरी होगी।
उधर रविवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मलाजखंड में तीन, सिवनी में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शेष स्थानों पर मौसम लगभग शुष्क रहा, इसके चलते तापमान में बढोतरी भी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। 15 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। भोपाल में भी अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेस्यिस तक जा पहुंचा जो शनिवार के अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *