संगीत के माध्यम से संजय धूपर ने शहरवासियों तक पहुंचाया मतदान का संदेश

ग्वालियर. थीम रोड़ पर  जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शास्त्रीय नृत्य और शहर के जाने माने सिंगर संजय धूपर की सुमधुर आवाज से सुगम संगीत से उठती स्वर लहरियां, जोशीला जुम्बा डांस दूसरी ओर रोमांचकारी मलखम्ब व लाठी प्रदर्शन, योगासान व ध्यान, कलात्मक हॉकी व बास्केटवॉल का प्रदर्शन करते युवा करते हुए संजय धूपर के गीत ने सभी को बांध रखा था। 7 मई को मताधिकार का उपयोग अवश्य करें यह संदेश अपने गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह के बीच दिया। संजय धूपर ने जहां उन्होंने मतदाताओं को मतदान के संबध में जागरूक किया। इस मौके पर कु. चारू भार्गव सहित अन्य कलाकारों नें मिलकर देशभकित् पूर्ण गीत प्रस्तुत किये।
लंगुरिया गीत व नुक्कड नाटक समेत एक से बढ़कर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला, देश की आन-बान -शान के प्रतीक करीब 400 फीट लम्बे तिरंगे को थामकर युवा बच्चे, व बुजुर्गो ने कलेक्टर श्रीमति रूचिका चौहान की अगुआई मे ंबीएसएफ के बैण्ड की देशभक्तिपूर्ण ध्ुानों के बीच आकर्षक ्फ्लेग मार्च किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *