महिलाओं की हनीट्रैप-महिलाओं ने बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा कर मांगे 10 लाख रूपये, पुलिस ने किया खुलासा

हनीट्रैप गैंग के सदस्य सरनाम व मुकेश, इनका तीसरा साथी लोकेन्द्र भी पकड़ गया हैग्वालियर. पुलिस ने जमींदार, रिटायर्ड अधिकारियों और अमीर व अकेले बुजुर्गो को हनीट्रैप कर ब्लैकमेल करने वाली गैंग पकड़ी है और 2 महिलाओं समेत 5 लोग (सरनाम, मुकेश और लोकेन्द्र) अभी तक पकड़े जा चुके हैं। गैंग ने हाल ही में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जमींदार को हनीट्रैप किया था। बुजुर्ग को मिलने बुलाया था और फिर एक रूम पर ले गये। वहां एक महिला न्यूड हो गयी। जमींदार अभी कुछ समझ पाता तभी वहां 2 युवक आ धमके। उनके वीडियो शूट कर ब्लैकमेल कर 10 लाख रूपये मांगे। बुजुर्ग ने देने से मना किया तो जिस महिला ने उसे बुलाया था। उसने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। जमींदार फिर भी विरोध करता रहा तो महिला कंपू थाना पहुंच गयी और दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस को महिला पर शक हुआ। बुजुर्ग ने पूरी कहानी बताई तो पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हनीट्रैप करने वाली गैंग का खुलासा कर दिया।
क्या है मामला
पनिहार निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग जमींदार हैं। हाइवे से लेकर अंदर गांव तक 60 से 70 बीघा जमीन उनके पास है। जिसकी वर्तमान में कीमत करोड़ों में हैं। बुजुर्ग अभी अकेला है, न उसके पत्नी है न ही बच्चे हैं। यही कारण है कि उसके आगे-पीछे कोई नहीं होने पर हनीट्रैप गैंग ने उसे अपना शिकार बनाया है। कुछ दिन पहले बुजुर्ग के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाली एक महिला था जिसने अपना नाम कविता बताया। साथ ही कहा कि उसका नंबर उसे अपनी एक सहेली से मिला था। सहेली ने बताया था कि आप मेरी मदद कर सकते हो। कविता ने यह भी कहा कि मैं अकेली हूं और मेरा कोई दोस्त नहीं है। इसके बाद कुछ जरुरी काम होने पर मिलने के लिए कहा। बुजुर्ग के भाई और भाइयों का परिवार ग्वालियर शहर में रहता है। अक्सर उसका आना जाना लगा रहता था। एक दिन पहले बुजुर्ग बात करके ग्वालियर पहुंचा था। यहां उसकी महिला से बात हुई तो उसने कैंसर हिल्स के पास मिलने बुलाया था। यहां जब महिला उसे मिली तो उसने पास ही अपना घर बताते हुए वहां चलकर पूरी बात बताने के लिए इशारा किया। बुजुर्ग को भी लगा कि महिला आगे से बढ़कर बात करने आ रही है तो उसे क्या परेशानी है।
कमरे में पहुंचते ही महिला न्यूड हो गयी और बनाया वीडियो
बुजुर्ग को लेकर महिला कमरे में पहुंची तो उसने बताया कि वह उसे पसंद करती है। इस पर बुजुर्ग कुछ समझ पाता उससे पहले ही महिला ने उसे कपड़े उतारना शुरू कर दिये। कुछ ही सेकेण्ड में महिला न्यूड हो गयी। अभी कोई कुछ समझ पाता तभी 2 युवक अन्दर आ गये। न्यूड महिला के साथ बुजु्रर्ग जमींदार का वीडियो शूट कर लिया। पीछे से एक अन्य महिला और आ गयी। अब सभी ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे कहा कि जो भी रूपये हैं निकाल दें नही ंतो यह वीडियेा वायरल कर देंगे और तेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा देंगे।
CCTV फुटेज में खुद साथ जाते दिखी महिला
महिला ने थाना पहुंचकर बुजुर्ग पर उसे जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जब महिला कंपू थाना पुलिस को घटनास्थल पर ले गई तो मामला संदिग्ध लगा। CCTV कैमरे देखे गए तो महिला खुद ही बुजुर्ग के साथ जाती दिखी। बाद में बुजुर्ग ने बताया कि महिला का फोन उसके पास आया था। पहले मिस्ड काल फिर वापस काल आया। महिला ने मदद के बहाने ग्वालियर बुला लिया। बताया कि उसकी बुआ ने बुजुर्ग का नंबर दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *