सोनू के तीसरे हत्यारे की गिरफ्तारी के लिये महिलाओं ने घेरा थाना

ग्वालियर. एक दिन पहले 21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सिंधिया नगर की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस पर थाना विश्ववि़द्यालय पुलिस ने समय रहते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद ही महिलायें थाने परिसर से हटी।
टीआई उपेन्द्र छारी ने बताया दोनों युवकों को न्यायालय में पेश कर तीसरे आरोपी के संबंध में पूछताछ करना है। इसके लिये पीआर मांगा जायेगा। वैसे तो पुलिस की तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
क्या है घटनाक्रम
21 साल के युवक की हत्या ममेरी बहन की शादी में कर दी गई। वह बारात का स्वागत कर रहा था। आरोपी उसे बुलाकर टेंट के पीछे ले गए और सीने में चाकू घोंपकर मार डाला।घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 12.30 बजे की है। हत्या से 20 मिनट पहले उसने पत्नी के साथ दूल्हा-दुल्हन के पोज में फोटो क्लिक कराए थे। सेल्फी भी ली थी, जो अब सामने आई हैं। दोनों की शादी 9 महीने पहले जून में ही हुई। पत्नी 5 महीने के गर्भ से है। पति के साथ लिए गए यही फोटो पत्नी के लिए जीवनभर की याद बन गए। उसका बुरा हाल है।ग्वालियर पुलिस ने हत्या के आरोप में सुनील और उसके भाई अनिल को झांसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पिता वीरू फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *