अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा से कांग्रेस में मचा हड़कंप, खड़गे ने दिया दखल

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस महासचिव संगभ्न केसी वेणुगोपाल को अरविंदर सिंह लवली से बात करने और दिल्ली कांग्रेस संकसट को हल करने का रास्ता तलाशने का निर्देश दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी विवाद निकलकर सामने आया है। अरविंदर ने अपने इस्तीफ के दौरान लिखे गये 4 पन्ने के पत्र में इस फैसले के पीछे कई वजहों का जिक्र किया है।
मामले को गंभीरता से लेना चाहिये था
अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफ के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि मेरा मानना है कि उन्होंने जो कुछ भी लिखा है और पत्र के जरिये अपना दर्द व्यक्त किया है कि पार्टी को उस पर विचार करना चाहिये। वह पार्टी के लिये एक संपत्ति हैं। हमारे सीनियर नेतृत्व को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिये। हमें उन चीजों से बचना चाहिये जो पार्टी ने राज्य में जो कुछ भी हासिल किया है। उसमें बाधा डाल सकती है। अरविंदर सिंह लवली काफी पीड़ा में है। आलाकमान को इस मामले में से लेना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *