2 मई को ग्वालियर में प्रियंका गांधी का रोड शो

ग्वालियर. राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिंड और प्रियंका गांधी 2 मई को मुरैना में चुनावी सभा व रोड शो के लिए आ रहे है। ग्वालियर में भी कांग्रेस 2 मई को प्रियंका गांधी का रोड शो कराने की तैयारी में है, इसके लिए समय मांगा गया है। प्रियंका गांधी ग्वालियर को कितना समय देती है उसके बाद रोड शो का रूट तय होगा।
राहुल गांधी को भी भेज रहे बुलावा
प्रत्याशी व कार्यकारिणी के सदस्य प्रचार में जुटे है। कांग्रेस दोनों संभाग में खुद को मजबूत मानकर चल रही है इसलिए अपने स्टार प्रचारकों को बुला रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बुलाया है। राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा भिंड नहीं आई इस कारण राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिंड जा रहे है। प्रियंका गांधी मुरैना व ग्वालियर में चुनाव कार्यक्रम कर सकती है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि समय मिलने के बाद रूट तय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *